वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण आइडियल हायर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांध दी। पल्हरी रोड स्थित स्कूल में रविवार को कार्यक्रम की शुरूआत पंडित जवाहर लाल नेहरू डिग्री कालेज प्राचार्य डॉ. नंदलाल शुक्ला ने सरस्वती प्रतिमा में माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से की। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत पेश किया। मेधा पटेल, अर्चना यादव, खुशी सिंह, सृष्टि ने होली गीत गाया। अमनदीप कुशवाहा, राज दीक्षित, अमन पांडेय, निहाल, शुभम व हिमांशु आदि छात्रों का आग का तमाशा व अंधविश्वास नाटक सराहा गया। इन्हीं छात्रों ने कव्वाली भी पेश की। अध्यक्षता कर रहे सीपी दीक्षित ललित ने छात्र-छात्राओं से आत्मविश्वास और भारतीय संस्कार पर अमल पर जोर दिया।
प्रधानाचार्य जेपी यादव ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर महिला डिग्री कालेज प्रवक्ता डा. शशिभूषण सिंह, आर्य कन्या इंटर कालेज प्रबंधक शमीम बानो, प्रोफेसर बाबूलाल शर्मा धीरज, ओमप्रकाश, आशा गुप्ता, आरडी यादव, अशोक तिवारी, सुरेंद्र सिंह, सबल सिंह, सुनील दीक्षित आदि शामिल रहे।