फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   cultural

चौरी-चौरा महोत्सव में शहीद स्थलों पर गूजेंगी राष्ट्रधुन

Wed, 03 Feb 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
cultural
बांदा। चार फरवरी से शुरू हो रहे चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुरुआत छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी से होगी। जनपद के 21 शहीद स्थलों पर पुलिस बैंड से राष्ट्रधुन गूंजेगी। जनपद के प्रभारी मंत्री लाखन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति में जनप्रतिनिधि भी शामिल किए गए हैं। महोत्सव एक वर्ष चलेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आनंद कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यक्रम अच्छे ढंग से कराने के निर्देश दिए।
बताया कि कमासिन के जीजीआईसी, विनोबा इंटर कालेज और जयदेव इंटर कालेज, बांदा में आदर्श बजरंग इंटर कालेज और डीआर पब्लिक स्कूल सहित भवानी शंकर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (जौहरपुर), एकलव्य इंटर कालेज (झंझरीपुरवा), पंडित दीनदयाल राजकीय माडल इंटर कालेज (पचनेही), राजकीय हाईस्कूल (सिमौनी), राजकुमार इंटर कालेज, विवेकानंद इंटर कालेज, दीनदयाल पांडेय इंटर कालेज (नरैनी), सहयोग आश्रम इंटर कालेज (डिघवट) में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। यह शहीदों के गांव जाएगी।
विज्ञापन

वहां पुलिस बैंड मेें राष्ट्रधुन और वंदेमातरम के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। शहीद स्थल पर पीएम की वर्चुअल संवाद का सीधा प्रसारण देखा जाएगा। शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने के साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मार्शल आर्ट, युद्ध कला का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। राजकीय महिला डिग्री कालेज में वाद-विवाद, भाषण-निबंध प्रतियोगिता व कृषि विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी समेत डीपीआरओ को निर्देश दिए कि वह शहीद स्थलों के आसपास साफ-सफाई, शहीदों के नाम की पट्टिका और रंगाई पुताई कराएं। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, सभी एसडीएम, डीआईओएस विनोद कुमार, बीएसए हरिश्चंद्र वर्मा, पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed