फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CT scan is not being done, still sir is saying better

Banda News: नहीं हो रहे सीटी स्कैन, फिर भी साहब बता रहे बेहतर

Fri, 23 Feb 2024 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
CT scan is not being done, still sir is saying better
बांदा। स्वास्थ्य विभाग के अफसर प्रशासन को गलत सूचना दे रहे हैं। प्रशासन के आला अफसर उनकी सूचनाओं का सत्यापन करने की जहमत तक नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मंडल की समीक्षा बैठक में कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि पूरे मंडल में सीटी स्कैन की सुविधा बेहतर पाई गई है, जबकि हकीकत यह है कि मंडल मुख्यालय बांदा की इकलौती सीटी स्कैन मशीन करीब माह से बंद पड़ी है। जिला अस्पताल स्थित सीटी स्कैन मशीन की बैटरियां खराब हैं। ऐसे में मरीजों को करीब ढाई हजार रुपये देकर प्राइवेट पैथोलॉजी में सीटी स्कैन कराना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा करीब एक माह से ठप पड़ी है। प्रतिदिन 30 से 35 मरीज निजी पैथोलॉजी में ढाई हजार रुपये देकर जांच करा रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक मशीन की 32 बैटरियों के काम न करने की वजह से यह समस्या आ रही है। हालांकि शासन की ओर से साढ़े पांच लाख का बजट मिल चुका है पर बैटरी खरीदने के लिए जैम पोर्टल में प्रक्रिया लंबित है। 24 जनवरी से सीटी स्कैन नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन डॉक्टरों की ओर से मरीज को जांच तो लिखी जा रही है, लेकिन जब वह पर्चा लेकर सीटी स्कैन कराने पहुंचता है तो वहां मशीन खराब है का नोटिस चस्पा देखकर बैरंग हो जाता है। बता दें कि जिले में इकलौती सिटी स्कैन मशीन जिला अस्पताल में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि जैसे ही टेंडर पास होगा, उसके एक-दो दिन के अंतराल में सीटी स्कैन मशीन का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed