फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Crowds gathered at the funeral of the jawan who died in the accident

Banda News: जवान को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसमूह

Tue, 15 Oct 2024 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at the funeral of the jawan who died in the accident
मटौंध। कस्बा निवासी अनिल कुमार प्रजापति इलेक्ट्राॅनिक मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर असम के 402 साटा वर्कशाप में तैनात थे। डाक लेकर लखनऊ जाते समय लखीमपुर में ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो गए थे।
विज्ञापन

उनका पार्थिव शरीर मटौंध लाया गया। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि पिता कमलेश प्रजापति ने दी।
इसके पूर्व उन्हें ईएमई टोली नायक के नेतृत्व में जवानों ने मातम ध्वनि के साथ गार्ड आफ आॅनर दिया। इकलौते पुत्र का पार्थिव शरीर देखकर परिजन बिलख पड़े।
चाचा पप्पू प्रजापति ने बताया कि अनिल वर्ष 2015 में इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल इंजीनियर पोस्ट पर सिकंदराबाद तेलंगाना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में असम में कार्यरत थे। उनकी शादी 2019 में राजनगर जटकारा खजुराहो मप्र निवासी राधा के साथ हुई थी। उनकी बेटी अमायरा (4) है।
विज्ञापन

मां आशा देवी ने भारत माता का जयकारा लगाया और बेहोश हो गईं। पत्नी राधा ने अंतिम दर्शन के समय वीर पति का जयकारा लगाया और अचेत हो गईं। ૉ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed