फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Crowd at shops, standard distance of social distance

दुकानों पर भीड़, सामाजिक दूरी का मानक धड़ाम

Thu, 23 Apr 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Crowd at shops, standard distance of social distance
बांदा। लॉकडाउन के पालन में सीएम की सराहना पा चुका प्रशासन अब बेपरवाह होने लगा है। तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन किया गया। जिले में तीन पॉजिटिव केस हैं। इसके बावजूद बुधवार को इसका पालन होता नजर नहीं आया। सब्जी, किराना सहित आवश्यक वस्तुओं आदि की दुकानों पर भीड़ रही। सड़कों पर वाहन फर्राटा भरते रहे। हालांकि पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने के लिए दौड़ती रही।
विज्ञापन

लॉकडाउन का 29वां दिन था। शहर में काफी हद तक ढील रहने से रौनक रही। निर्धारित समय के बाद भी बेधड़क आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहीं और उनमें लोगों का जमघट रहा। खासकर फुटपाथी सब्जी दुकानों पर ज्यादा भीड़ नजर आई। अधिकांश दुकानों पर खरीददार एक-दूसरे सटकर खड़े रहे। आपसी दूरी का मानक धड़ाम रहा। तमाम लोग बिना मॉस्क के नजर आए। दिनभर दुपहिया और चार पहिया वाहन बेरोकटोक सड़कों पर चलते रहे। हालांकि पुलिस दुकानदारों को भीड़ न लगाने के लिए चेताती और फटकारती रही।
विज्ञापन

उधर, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में तीन पॉजिटिव केस हैं। लॉकडाउन पहले की तरह लागू रहेगा। इसका पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व निर्धारित सुबह 6 से 8 बजे तक ही आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। दूध, फल-सब्जी आदि डोर-टू-डोर सब्जी बेचने के लिए 300 हाथ ठिलिया वालों को पास जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं खुलेंगी रिचार्ज दुकानें : एडीएम
बांदा। एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने का समय निर्धारित है। इसके बाद दुकानें खुल रही हैं तो गलत है। सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मोबाइल रिचार्ज की दुकानें खोले जाने और कुटीर उद्योग शुरू करने आदि के बारे में शासन से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। लॉकडाउन अवधि में इन्हें खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed