फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Crossroads, roads and streets immersed in darkness on the festival of lights

Banda News: रोशनी के पर्व पर अंधेरे में डूबे चौराहे, सड़क व गलियां

Sat, 18 Oct 2025 02:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 18 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Crossroads, roads and streets immersed in darkness on the festival of lights
फोटो - 02 डीएम कॉलोनी रोड में रात आठ बजे फैला अंधेरा। संवाद - फोटो : samvad
बांदा। प्रकाश पर्व दीपावली सोमवार को मनाई जाएगी। इसको लेकर घरों व दुकानों में तैयारी शुरू हो गई है। आमजन घरों को रोशनी से जगमगाने के लिए रंग बिरंगी झालर आदि लगा रहे हैं, लेकिन नगर पालिका की लापरवाही से शहर के मुख्य चौराहे, सड़कों व गली-मुहल्लों में अंधेरा रहता है। दरअसल, जगह-जगह पोल पर लगीं स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इससे लोगों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट न जलने से शाम होते ही बाजार की रौनक भी समाप्त होने लगती है। डीएम कॉलोनी रोड, सर्वोदय नगर, स्वराज काॅलोनी, पीलीकोठी, ओवरब्रिज के पास कालूकुआं सहित अन्य मोहल्लों के मुख्य मार्गों पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। ऐसी स्थिति में लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। यहीं नहीं प्रमुख चौराहों व अन्य सड़कों पर भी कई जगह स्ट्रीट लाइट खराब होने से लोगों को दिक्क्त होती है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रमुख मार्गों पर भी व्यवस्था नहीं बना पा रही।
विज्ञापन


----
केस 1
डीएम कॉलोनी में लगी लाइटें खराब

मुख्यालय का सबसे व्यस्ततम क्षेत्र होने के बाद भी यहां नगर पालिका की लापरवाही सामने आती है। रोडवेज बस स्टैंड से पंडित जेएन पीजी कॉलेज तक कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट खराब होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। खासबात यह है कि इस मार्ग पर डीएम सहित अन्य अधिकारियों के आवास भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

केस 2-
पीलीकोठी में नहीं जलती लाइटें
प्रमुख चौराहों में शामिल पीलीकोठी भी पालिका की उदासीनता का शिकार है। यह चौराहा शहर के व्यवसायिक लिहाज से प्रमुख है। यहां से रेलवे स्टेशन व मुख्य बाजार पहुंचने के मार्ग हैं, लेकिन चौराहा व आसपास लगी लाइटें काफी अर्से से खराब हैं। इससे आमजन व व्यापारियों को परेशानी होती है।

----
केस 3-
ओवरब्रिज के पास लाइट न होने से हादसों का खतरा

कालूकुआं मोहल्ले में पुराने ओवरब्रिज की शुरुआत होती है। यहां ओवरब्रिज शुरु होने के स्थान पर अंधेरा रहता है। इससे राहगीरों व वाहनचालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। आसपास के लोगों ने बताया कि अंधेरे के कारण आए दिन हादसे होते हैं। बताया कि ओवरब्रिज पर लगीं कई स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं।
-----

शहर में नौ हजार खंभे, फिर भी मोहल्लों में अंधेरा
नगर पालिका क्षेत्र में करीब नौ हजार खंभे लगे हैं। बावजूद इसके लोगों को सड़कों पर रोशनी नहीं मिलती। स्वराज कॉलोनी, इंद्रानगर, शंकर नगर, चौधरी नगर, बिजलीखेड़ा, सर्वोदय नगर, छोटीबाजार, अलीगंज सहित कई मोहल्लों में आधे से ज्यादा बिजली पोल बगैर स्ट्रीट लाइट खड़े हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पालिका ने इन पोल पर लाइटें लगवाने का प्रयास नहीं किया।


------------
शहरियों ने कहा

अंधेरा रहने से शाम से रात तक समस्या होती है। प्रमुख मार्गों में उजाले के लिए नगर पालिका की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए जाने चाहिए।
राज द्विवेदी, डीएम कॉलोनी

-----------
प्रमुख मार्गों में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था न होने से आमजन व व्यापारी परेशान होते हैं। रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो जाए तो सभी को राहत मिलेगी।

राजेश सोनी, चौक बाजार
-------------

वर्जन
मार्गों पर लगीं सभी लाइटों को ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही सभी मोहल्ले व प्रमुख मार्ग रोशनी से जगमगाएंगे।

श्रीचंद्र चौधरी, ईओ, नगर पालिका

फोटो - 02 डीएम कॉलोनी रोड में रात आठ बजे फैला अंधेरा। संवाद

फोटो - 02 डीएम कॉलोनी रोड में रात आठ बजे फैला अंधेरा। संवाद- फोटो : samvad

फोटो - 02 डीएम कॉलोनी रोड में रात आठ बजे फैला अंधेरा। संवाद

फोटो - 02 डीएम कॉलोनी रोड में रात आठ बजे फैला अंधेरा। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed