फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   crores of rupees wasted in name of constructing dam

चेकडैम के नाम पर बह गए डेढ़ करोड़

Tue, 23 Jun 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 23 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
crores of rupees wasted in name of constructing dam

बुंदेलखंड पैकेज से चलाए गए हरित पट्टी अभियान का भी वही हश्र हुआ जो बुंदेलखंड में अन्य योजनाओं का रहा। पैकेज से दस्यु प्रभावित क्षेत्र फतेहगंज के कोल्हुआ जंगल में बनाए गए 55 ड्राई चेकडैम में से ज्यादातर पहली बारिश के पानी में बह गए।

विज्ञापन


जो बचे वे अपने उद्देश्य को पूरा नहीं करपा रहे। वन विभाग ने इन बांधों के बनवाने में दो करोड़ 68 लाख रुपये खर्च किए थे। आरटीआई कार्यकर्ता ने सूचना लेकर बांधों के नाम पर पैकेज के पैसे से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड पैकेज से वन विभाग ने जनपद के दस्यु प्रभावित क्षेत्र मेें 55 ड्राई चेकडैम बनवाए। इनमें अधिकतर पहली ही बारिश में बह गए। उनका नामोनिशान नहीं है। जो बचे वे पानी को रोकने में सक्षम नहीं रहे। पैकेज का पैसा पानी मेें बह गया। इन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों और उनके मवेशियों को चेकडैमों का कोई लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं क्षेत्रों मेें वन विभाग ने 50 एकड़ जमीन में हरित पट्टी अभियान शुरू किया था। इनमें पहाड़ी क्षेत्र में हजारों पौधे रोपे गए थे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 19 जून 2013 को इस अभियान की शुरूआत की थी। मुख्यमंत्री द्वारा अभियान शुरू किए जाने का शिलापट आज भी नरैनी क्षेत्र के आनंदपुर गांव के पास लगा हुआ है, लेकिन यहां न तो पौधे हैं न चेकडैम।

प्रवास सोसायटी के आशीष सागर ने चेकडैम और हरित पट्टी संबंधी जानकारी सूचना का अधिकार अधिनियम से वन विभाग से हासिल की है। आशीष सागर ने बताया कि चित्रकूटधाम मंडलायुक्त जिस तरह पांच विभागों द्वारा बुंदेलखंड पैकेज से कराए गए कामों की जांच करा रही हैं, उसमें चेकडैम और हरित पट्टी अभियान को भी शामिल किया जाए।

जांच से असलियत सामने आएगी। आशीष सागर ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा बुंदेलखंड पैकेज के कामों की जांच को गठित की गई समितियों में ज्यादातर वही अधिकारी शामिल किए गए हैं, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

भूमि-जल संरक्षण में मंडल में 49 करोड़ खर्च
बुंदेलखंड विकास पैकेज से भूमि एवं जल संरक्षण कामों के नाम पर चित्रकूटधाम मंडल मेें 49 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर डाले गए हैं। सूचना का अधिकार अधिनियम मेें यह सूचना आरटीआई कार्यकर्ता संकटा प्रसाद त्रिपाठी को वन विभाग ने दी है।


सूचना के मुताबिक बांदा जनपद में भूमि एवं जल संरक्षण के लिए कुल 3.41 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। चित्रकूट में 21.71 करोड़ और हमीरपुर में 14.49 करोड़ का खर्च बताया गया है। महोबा में 10.07 करोड़ खर्च होना बताया गया है। इस तरह पूरे मंडल में 49.68 करोड़ रुपये भूमि एवं जल संरक्षण के नाम पर बुंदेलखंड पैकेज से खर्च किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed