फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youngmen killed himself by hanging.

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 26 Feb 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 26 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Youngmen killed himself by hanging.
युवक ने लगाई फांसी - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

पत्नी के मायके से न आने पर क्षुब्ध युवक ने मां की साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर, अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत तीन ने जहर खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जसपुरा थाना क्षेत्र के मरोहला डेरा (अमारा) निवासी सुखलाल (28) पुत्र चुन्नू निषाद ने शुक्रवार को सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। खेत जा रहे ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मृतका की मां फुलिया ने बताया कि सुखलाल 15 दिन पूर्व परदेस से मजदूरी करके लौटा था। उसकी पत्नी प्रीती अपने मायके डिघवट में रह रही है।  मां के मुताबिक पत्नी को लिवाने के लिए सुखलाल ने अपने छोटे भाई को भेजा था। लेकिन वह नहीं आई। इसी से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के अलीगंज में किरन (45) पत्नी बृजकिशोर और अतर्रा थाना क्षेत्र के गुमाई गांव में ममता (20) पत्नी महेश ने शुक्रवार को शाम अपनी ससुराल में जहर खा लिया। उधर,  मटौंध थाना क्षेत्र के खहरा गांव में लक्ष्मी सिंह (23) पुत्र जर्नादन ने गृह कलह से तंग आकर जहर खा लिया। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed