{"_id":"a6581468a156314bc9044f4a0c508f39","slug":"young-woman-blew-herself-alive-in-laws-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवती ने खुद को जिंदा फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में युवती ने खुद को जिंदा फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैलानी डेरा। युवती ने ससुराल में मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के
लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच ससुराल
वालों के खिलाफ पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
जसपुरा कस्बा निवासी रामा देवी (24) पत्नी घनश्याम प्रजापति ने मंगलवार को शाम घर के कमरे में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
ससुराल वालों ने बताया कि घटना से कुछ घंटे पहले रामा देवी का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पति के खेत जाने के बाद उसने कमरा बंद कर खुद को जिंदा फूंक लिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
उधर, मृतका के पिता हरिया (गौरीकलां) ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल वालों ने मारपीट के बाद पुत्री को जलाकर मार डाला। बताया कि तीन साल पहले शादी की थी।
जसपुरा थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ननद सीमा देवी, ससुर रामदरस और देवर राधेश्याम के खिलाफ 498 ए, 304 बी, 323, 506 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।