फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Witnesses come to court and assaulting lawyer

अदालत आए गवाह और वकील से मारपीट

Wed, 10 Aug 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 10 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Witnesses come to court and assaulting lawyer
लाोक अदालत

बांदा। अदालत की परवाह किए बगैर न्यायालय भवन में अधिवक्ता और गवाह को जमकर पीट दिया गया। बुधवार को दोपहर अपर सत्र न्यायाधीश (पंचम) की अदालत में धारा 307 के मुकदमे की सुनवाई चल रही थी।

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के बड़ेहा गांव निवासी चंद्रपाल सिंह के अधिवक्ता जिरह कर रहे थे। तभी भीम सिंह का अपने भाई चंद्रपाल से विवाद हो गया। चंद्रपाल अभियोजन की ओर से गवाही देने आया था। बाद में अदालत के बाहर लगभग 60 वर्षीय चंद्रपाल को कई लोगों ने जमकर लात-घूंसों से पीटा। इसमें कुछ अधिवक्ता भी शामिल रहे। इसी बीच न्यायाधीश ने पुलिस तलब कर ली। सिविल लाइन चौकी पुलिस ने बेहोश अवस्था में घायल चंद्रपाल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


उधर, जूनियर अधिवक्ता रवि कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह जिरह कर रहे थे। तभी चंद्रपाल ने उनके सीनियर अधिवक्ता मनोज कुमार यादव पर हाथ उठाया। इस पर उसने चंद्रपाल का हाथ पकड़ लिया। मामला वहीं शांत हो गया। लेकिन बाद में वह दूसरी अदालत से वापस आ रहा था तो न्यायालय भवन के बाहर भीम सिंह और उसके पुत्र व आधा दर्जन लोगों के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बीच-बचाव किया तो उसे दबोच लिया गया। गुहार मारने की पर कई अधिवक्ता और अन्य लोग आ गए। तभी चंद्रपाल आदि भाग गए। उधर, घायल चंद्रपाल सिंह के पुत्र विजय सिंह ने भी कोतवाली में पिता पर हमले की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए अर्जी दी है। देर शाम कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed