{"_id":"588108af4f1c1be232efe45d","slug":"wife-s-killer-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का हत्योरोपी पति गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी का हत्योरोपी पति गिरफ्तार
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
मृतका आरती के परिजन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदौसा थाना क्षेत्र के धरमपुरहा पुरवा में पत्नी के हत्यारे को उसका पिता नशामुक्ति केंद्र भेजना चाहता था। साथ ही उसने बहू को पति के विश्वास में उसके साथ परदेस जाने की बात पर भी सावधान किया था। पुलिस ने हत्यारोपी सुलखान को गिरफ्तार कर लिया। मां की मौत और पिता के जेल जाने के बाद दो वर्षीय पुत्र समेत तीनों बच्चे अब अपने दादी-दादा के पास रहेंगे।
विज्ञापन
गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतका आरती के ससुर शिव कुमार ने बताया कि शराबी पुत्र की हरकतों से पूरा परिवार परेशान था। वह अक्सर काम कहकर जयपुर, सूरत, दमन आदि जाता था लेकिन बिना किसी कमाई के लौट आता था। जुलाई माह में नशे में धुत्त होकर बाइक पर जमकर स्टंट किया और बाइक समेत थाने में घुसकर सीनाजोरी की थी।
विज्ञापन
तत्कालीन थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय से पिता ने उसे नशामुक्ति केंद्र भेजने की मांग की थी। लेकिन थानाध्यक्ष ने समझा-बुझाकर छोड़ दिया था। फिर भी शिव कुमार ने उसे नशामुक्ति केंद्र भेजने की तैयारी की तो सूरत भाग गया था। 10 जनवरी को लौटने के बाद पत्नी को छोटे पुत्र के साथ चलने को बहला-फुसला रहा था। पिता शिव कुमार का कहना है कि उसने बहू आरती को सावधान किया था कि साथ जाने पर अकेले में कोई भी अनहोनी कर सकता है।
विज्ञापन
मृतका की सास संपत और देवर धनराज ने भी भेजने से मना करते हुए आगाह किया था कि उसका पति कभी भी बेईमानी कर सकता है। ससुरालीजनों के मुताबिक पति के तमाम जुल्म सहने के बाद भी आरती ससुराल व मायके वालों से ज्यादा कुछ नहीं बताती थी। उधर, सूत्रों के मुताबिक बदौसा थाना पुलिस ने हत्यारोपी सुलखान को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की। दादा शिव कुमार का कहना है कि मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री अब उनके साथ रहेंगी।