{"_id":"284732b52354941cff0671259a701d82","slug":"wife-cut-ax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा (बबेरू)। पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट
विज्ञापन
डाला। मिट्टी का तेल डालकर शव फूंकने का प्रयास किया। पुलिस ने मृतका के
पिता की तहरीर पर पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की
रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई
स्थानों पर दबिश दी।
मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव निवासी रावेंद्र अपनी पत्नी पूनम (25) पर शक करता था। इस बात को लेकर मंगलवार सुबह दोनों में विवाद हुआ। आक्रोशित रावेंद्र ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।
खून से लथपथ पूनम पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई। मौके पर पहुंची पुलिस पूनम को लेकर सीएचसी पहुंची, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।
घटना के बाद आरोपी पूरे परिवार सहित भाग निकला। सूचना पर मृतका के पिता बनसखा गिरवा निवासी शिव कुमार थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि चार साल पहले पूनम और रावेंद्र का विवाह हुआ था।
पूनम का पति शराबी था। पति व उसके ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उधर, थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल किसी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।