फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Wife beat up for dowry

दहेज के लिए पत्नी को पीटकर मार डाला

Wed, 07 Mar 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Wed, 07 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Wife beat up for dowry
डेमो इमेज
विश्व महिला दिवस से एक दिन पूर्व पति द्वारा बेरहमी से की गई पिटाई से पत्नी की मौत हो गई। मृतका का दो साल का पुत्र भी है। पति फरार है। मायके वालों ने दहेज की फरमाइश पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने भी मौत की वजह पति की पिटाई बताई है। साथ ही तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार को दोपहर शहर के धीरज नगर मोहल्ले की है। मूलरूप से चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव का विपिन गुप्ता पत्नी प्रियंका (23) के साथ पिछले दो सालों से तिंदवारी कस्बे में किराये के मकान में रह कर वहीं इलेक्ट्रानिक्स की दुकान किए हुए है। मंगलवार को दोपहर को विपिन और प्रियंका धीरज नगर में रह रहे अपने देवर नितिन के घर आए हुए थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। विपिन आपा खो बैठा और प्रियंका को डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


देवर नितिन के मुताबिक घटना के समय वह कोचिंग पढ़ाने गया था। लौटने पर भाभी प्रियंका लहूलुहान अवस्था में बेड पर पड़ी मिली। पति विपिन नदारद था। गंभीर अवस्था में नितिन प्रियंका को लेकर जिला अस्पताल आया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने कुछ ही देर बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया। देर रात कानपुर ले जाते समय कानपुर से कुछ किलोमीटर पहले ही प्रियंका की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मृतका के भाई बांदा शहर के चमरौटी निवासी दाऊ गुप्ता व मां कृष्णा गुप्ता ने बताया कि करीब पांच साल पूर्व दोनों की शादी हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आए दिन इसे लेकर प्रियंका को प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर पति ने प्रियंका की हत्या की है। मृतका का दो वर्षीय पुत्र है। शहर कोतवाल प्रभारी श्रीनिवास यादव ने बताया कि मौत की वजह पति की पिटाई ही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed