फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   VIII student burnt alive

जिंदा जली आठवीं की छात्रा

Wed, 24 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला,ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
VIII student burnt alive

बांदा/खप्टिहाकलां। खाना बनाते समय आग लगने से किशोरी

विज्ञापन
की जलकर मौत हो गई। घर-गृहस्थी भी राख हो गई। एक अन्य घटना में खाना बनाते समय वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खप्टिहा में बस स्टैंड के पास रहने वाला पुन्ना प्रजापति बुधवार की सुबह पत्नी और बच्चों के साथ लकड़ी काटने जंगल गया था। घर में उसकी पुत्री मैना (14) अकेले खाना बना रही थी।

चूल्हे से मैना के कपड़ों में आग लग गई। कुछ ही देर में पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। आग की लपटे देख पहुंचे ग्रामीणों ने बुझाने की कोशिश की। लगभग एक घंटे बाद जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक मैना की जलकर मौत हो चुकी थी।

खबर पाकर परिजन भी आ गए। मैना गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आठवीं की छात्रा थी। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी लल्लू (60) बुधवार को सुबह घर में खाना बना रहा था। चूल्हे की आग से उसके कपड़ों में आग लग गई।

शोर सुनकर आए आसपास के लोगों ने आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे लल्लू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि लल्लू के दोनों लड़के परदेस में मजदूरी करते हैं। वह घर में अकेला रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed