फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Vehicle collision killed the young man

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 03 Sep 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 03 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो

विज्ञापन
गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, अलग-अलग मार्ग हादसों में दो युवतियां समेत चार राहगीर घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के दरदा छावनी गांव निवासी महेंद्र यादव (36) पुत्र सरजू प्रसाद बुधवार की रात बाइक पर अपने ननिहाल तिंदवारा गांव जा रहा था। गांव के बस स्टैंड के पास किसी वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

यहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एक अन्य घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजरख गांव निवासी मिंता (30) पत्नी दिनेश और उसकी ननद उर्मिला (40) बुधवार को शाम गोधनी गांव सत्संग सुनने गईं थीं।

वापस आते समय टेंपो पलट जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को पीएचसी तिंदवारी से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। अन्य आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

उधर, अतर्रा क्षेत्र के गंड़ाव गांव निवासी जितेंद्र त्रिवेदी (30) पुत्र राम प्रसाद गुरुवार को सुबह साइकिल से ट्यूशन पढ़ाने अतर्रा जाते समय प्राइवेट बस की टक्कर से घायल हो गया। चालक व क्लीनर भाग निकले।

पुलिस ने बस कब्जे में ले ली। एक अन्य घटना में कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव निवासी लाला भइया (30) पुत्र कल्लू गुरुवार को सुबह बाइक से बांदा आते समय तिंदवारा गांव के पास टेंपो की टक्कर से घायल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed