फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two car thieves were arrested, eight bikes seized

दो वाहन चोर धरे गए, आठ बाइकें बरामद

Mon, 05 Dec 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 05 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two car thieves were arrested, eight bikes seized
चोरी की बरामद बाइकें देखते अपर एसपी मायाराम वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ बाइक बरामद की हैं। पुलिस का दावा है कि यह बाइक चोरी की हैं। उधर, तिंदवारी में हुई चोरी में तीन दिन बाद पुलिस ने माल समेत दो चोरों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र ने सोमवार को बताया कि पांच दिसंबर को कालू कुआं निवासी अनुज वर्मा उर्फ रोहित वर्मा उर्फ करिया पुत्र दिनेश वर्मा और शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव के शिवबालक का पुरवा निवासी अजय सिंह राजपूत पुत्र श्यामशरन सिंह को दो बाइकों के साथ गिरफ्तार किया गया। इनका एक साथी भाग निकला। रोहित के बताए ठिकाने आश्रम पद्धति विद्यालय (हरदौली) के पीछे छह बाइक बरामद हुईं। इनमें बुलेट, पल्सर, यामहा फ्रेजर, अपाचे और स्कूटी आदि शामिल हैं। स्कूटी व यामहा फ्रेजर में कानपुर नगर की नंबर प्लेट है। चोर पकड़ने में क्षेत्राधिकारी डा.राकेश मिश्र के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी केपी सिंह, बलखंडीनाका चौकी इंचार्ज शेरे आलम खां, कालवनगंज चौकी इंचार्ज केके यादव और उप निरीक्षक लाल सिंह समेत कांस्टेबिल पुष्पेंद्र यादव, बृजमोहन वर्मा, जगदेव, चंद्रप्रकाश टीम में शामिल रहे। उधर, तिंदवारी थाना पुलिस ने कसबा के प्रेम नगर निवासी राजबहादुर साहू के घर तीन दिन पहले चोरी की घटना में मोहल्ले के श्यामू पुत्र कृपाशंकर शुक्ला व दिलशाद उर्फ कबाड़ी पुत्र कल्लू फकीर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जेवरात व नगदी और 315 बोर तमंचा बरामद किया। एसआई उपेंद्र प्रताप सिंह व मथुरा प्रसाद चौबे के साथ पुलिस कर्मी गिरफ्तारी में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed