फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Try to spoil the atmosphere by throwing meat

सड़क पर मांस फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश

Mon, 05 Mar 2018 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Mon, 05 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
Try to spoil the atmosphere by throwing meat
मांस के टुकड़े मिलने के बाद तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला

आम रास्ते पर जानवर के मांस का कचरा और लोथड़े पाए जाने पर बखेड़ा हो गया। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने पर आनन-फानन पुलिस अधिकारी और फोर्स मौके पर पहुंची। भाजपा नेताओं का जमघट लग गया। स्थानीय बाशिंदों के सामूहिक हस्ताक्षर से दी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस महिला नेत्री के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। मांस के टुकड़ों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह अलीगंज में पोड़ाबाग के पास गली में मांस का कचरा और लोथड़े पड़े मिले। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। खबर मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास यादव और कई चौकियों के इंचार्ज तथा पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल मांस के टुकड़ों को भरवाकर जांच के लिए भिजवा दिया। नगर पालिका से सफाई कर्मी बुलाकर सफाई करा दी।
विज्ञापन


उधर, इसी मोहल्ले के हिमांशु गुप्ता, पुनीत अवस्थी, रामजी गुप्ता, दीपक गुप्ता, आलोक त्रिपाठी, छुट्टन खंगार, मुलिया देवी, शंकर गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, केके गुप्ता, बाबू शर्मा, जीतू गुप्ता, विजय गुप्ता, सुनील निगम, उर्मिला गुप्ता आदि ने सामूहिक हस्ताक्षरों से कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सुबह बाबूलाल साहू और कमला किन्नर के बीच कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान बाबूलाल साहू ने सड़क पर बने ब्रेकर को तोड़ दिया। बताया कि इसी बीच सीमा खान ने मांस के टुकड़े सड़क पर बिखेर दिए। मना करने पर लड़ने पर आमादा हो र्गइं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मांस के टुकड़े जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। बताया कि मोहल्ले के हिमांशु गुप्ता की तहरीर पर कांग्रेस महिला नेता सीमा खां के विरुद्ध धारा 295ए की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला शांत है। फिर भी पुलिस नजर रखे है। उधर, मौके पर पहुंचने वाले भाजपा नेताओं में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, महामंत्री प्रेमनारायण द्विवेदी, उपाध्यक्ष अखिलेशनाथ दीक्षित, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष अशोक ओमर, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज रैकवार, उपाध्यक्ष संतोष राजपूत सहित कल्लू सिंह राजपूत, अजय अवस्थी, मृग्येंद्र चतुर्वेदी, महेश चौरसिया, शिवपूजन गुप्ता आदि शामिल रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह किसी अराजकतत्व की हरकत है, जो शहर का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि पता लगाकर दोषी पर कड़ी कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed