{"_id":"d025ce88c1bf7a5e0b4d77feea08bc92","slug":"tractor-crushed-the-child-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
नरैनी/बबेरू। मौरंग लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने पांच साल की बच्ची को रौंद दिया। घटना से खफा ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने किसी तरह समझाकर शांत किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, बबेरू में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के धोबिन पुरवा (पुकारी) निवासी बबलू की पांच वर्षीय बेटी शिवानी सोमवार को दोपहर घर के दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान मौरंग लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लगभग आधा घंटा बाद आए क्षेत्राधिकारी डा. राकेश मिश्रा व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयहिंद रावत आए और ग्रामीणों को समझाकर जाम खत्म कराया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। उधर, बबेरू के औगासी रोड निवासी जीतू (22) पुत्र रामराज गुप्ता सोमवार को बाइक से घर जा रहा था।
मरका बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए और यहां डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।