{"_id":"5898c36c4f1c1b9452378dd6","slug":"tppebajon-carried-by-a-million-jewelery-and-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने उड़ाए एक लाख के जेवर व नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टप्पेबाजों ने उड़ाए एक लाख के जेवर व नकदी
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में शामिल होने आई महिला और उसकी बहू के साथ बोलेरो चालक और उसके साथियों ने टप्पेबाजी कर एक लाख के जेवर और 15 हजार रुपये नकद पार कर दिए। महिला ने कालिंजर थाने में चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
कानपुर जिले के ग्वालटोली मोहल्ला निवासी सरोज निगम शनिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने कालिंजर आई थीं। साथ उनकी बहू पूजा, बड़ी बहन रूपा और रूपा का बेटा पप्पू साथ में थे। विदाई के बाद सभी लोग बेटी के घर बांदा आने के लिए रविवार को नागौद बस स्टैंड से एक बोलेरो में सवार हो गए।
विज्ञापन
चालक ने उनका सूटकेस लेकर पीछे रख दिया। पीछे की सीट में चालक के दो साथी बैठे रहे। कालिंजर थाने में पुलिस ने बोलेरो की चेकिंग की। यहां से आधा किलोमीटर जाने के बाद चालक ने आगे न जाने की बात कहकर गाड़ी रोक दी। फिर वे लोग बस में बैठकर बांदा अपनी बेटी व दामाद के घर आए। रात में सूटकेस खोला तो बहू व बड़ी बहन के जेवर और 15 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
सरोज का कहना है कि चेकिंग के समय वीडियोग्राफी भी हुई थी। वह चालक व बोलेरो को पहचान लेगी। बोलेरो रीवा (मध्य प्रदेश) की है। उधर, कालिंजर थाना में तहरीर देने के बाद भी उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।