फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tired young man blew himself up

बीमारी से तंग युवक ने खुद को फूंका

Thu, 16 Mar 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Thu, 16 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन

बांदा। बीमारी से तंग युवक ने खुद को जिंदा फूंक लिया। एक अन्य घटना में डांट से क्षुब्ध युवक ने आग लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के दरदा गांव का भूपत (25) पुत्र बद्री क्षय रोग से पीड़ित है। बीमारी से आजिज आकर उसने बुधवार को शाम घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने आग काबू कर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। देर रात उसकी मौत हो गई। पिता बद्री ने बताया कि टीबी की बीमारी से वह परेशान था। उसका इलाज भी चल रहा था। कुछ दिनों से ज्यादा तनाव में था। घटना के वक्त परिवार के सभी लोग खेत में थे। पड़ोसियों की सूचना पर जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, गुढ़ा कलां (नरैनी) निवासी दिलदार खां (27) पुत्र हशमत खां ने बुधवार की रात आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया। घरवालों के मुताबिक उसे डांट दिया था, इसी से क्षुब्ध होकर उसने घटना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed