फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three arrested, including 73 cases of alcohol and equipment

73 पेटी शराब व उपकरण समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 24 Jan 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 24 Jan 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Three arrested, including 73 cases of alcohol and equipment
पुलिस हिरासत में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। चुनाव के दौरान खपाई जाने वाली भारी मात्रा में नकली शराब बरामद कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक लाइसेंसी शराब ठेकेदार भी शामिल है। इसी दुकान से यह शराब बेची जाती थी। जिले में देशी शराब की दुकानों में रामपुर से शराब की आपूर्ति की जाती है। शराब माफिया ने इसी कंपनी के ब्रांड को अवैध धंधे के रूप में इस्तेमाल किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र के निर्देश पर निर्देश पर क्षेत्राधिकारी डॉ. राकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने इस अवैध धंधे का भंडाफोड़ करते हुए 73 पेटियों में बंद 3269 शीशी नकली शराब और बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम द्वारा क्योटरा चौराहे जाइलो कार को रोककर तलाशी लेने पर 11 पेटियों में 469 शीशी नकली शराब व बनाने के उपकरण बरामद हुए।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए कमल किशोर गुप्ता उर्फ बबलू पुत्र रामगोपाल गुप्ता निवासी क्योटरा से पूछताछ करने पर इसके पूर्व देशी शराब ठेका पपरेंदा में दो दिन पहले 70 पेटी नकली शराब बेचने की जानकारी दी। इस पर पुलिस व आबकारी टीम में पपरेंदा शराब ठेका में छापा मारकर 62 पेटी (2790 शीशी) नकली शराब बरामद कर ली। ठेके पर लाइसेंस धारक पप्पू सिंह चंदेल उर्फ शशिभूषण सिंह पुत्र शिवभूषण सिंह निवासी सिंधनकलां (पैलानी) व पंकज यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी पपरेंदा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इस धंधे में शामिल शांती नगर (बांदा) निवासी जयकरन सिंह उर्फ जेके और चमरौडी चौराहा निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ विक्की पुत्र प्रीतम वर्मा भाग निकले। इनके अलावा रामजी मिश्रा पुत्र शंखपाणि (क्योटरा), देशराज यादव पुत्र राधेश्याम यादव (पपरेंदा) व लवलेश सिंह पुत्र हाकिम सिंह (सिंधनकलां) भी शराब के अवैध कारोबार में लिप्त बताए गए। दबिश देने वाली पुलिस टीम में एसआई शेरे आलम खां, राकेश कुमार सरोज, देहात कोतवाली प्रभारी उमापति मिश्र, कांस्टेबिल ब्रजमोहन शर्मा समेत पुलिस कर्मी व आबकारी विभाग के लोग शामिल रहे। एक दर्जन से अधिक धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि ठेकेदार की दुकान निरस्त करने और अवैध धंधे में शामिल आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed