फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three ancient temples stolen bronze eight hours

तीन प्राचीन मंदिरों से पीतल के आठ घंटे चोरी

Sat, 10 Oct 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 10 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Three ancient temples stolen bronze eight hours

बांदा। चोरों ने मंदिरों को भी नहीं बख्शा। एक ही रात तीन

विज्ञापन
मंदिरों से पीतल के आठ घंटे चोरी कर लिए। पुजारियों ने कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, घटना को लेकर श्रद्धालुओं में रोष है।

पंचायत चुनाव के पहले चरण के चुनाव ड्यूटी से थकी पुलिस का चोरों ने भरपूर फायदा उठाया। शुक्रवार की रात दरोगा कुआं (झंडा चौराहा) के पास प्राचीन काली देवी मंदिर में टंगे पीतल के चार भारी-भरकम घंटे चोरों ने पार कर दिए। शनिवार को सुबह श्रद्धालु आए तो जानकारी हुई।

पुजारी रुपेश ने बताया कि चोरी गए घंटों का वजन लगभग 10 किलोग्राम है। इसी तरह कालवनगंज चौकी से चंद कदम दूर छोटी बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से दो घंटे चुरा लिए। बांबेश्वर मंदिर परिसर में स्थित राम-जानकी मंदिर में टंगा एक पीतल घंटा चोर काट ले गए। पुजारी पुत्तन तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना संबंधित चौकी पुलिस को दे दी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed