फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man's body found in canal laws are

ससुराल जा रहे युवक का शव नहर में मिला

Sat, 10 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 10 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
The young man's body found in canal laws are
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला

ससुराल जाने के लिए घर से निकले युवक का शव नहर में मिला। उसकी साइकिल और जेब के रुपये गायब थे। युवक किसी की हत्या में आरोपी था। इस समय जमानत पर था।

विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव का छोटा (32) पुत्र कल्लू गुरुवार शाम अपनी ससुराल जाने के लिए घर से निकला था।

शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों ने हड़हा गांव के नजदीक नहर में उसका शव पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पत्नी रामकली ने बताया कि वह मायके गई थी। पति ने दो घंटे बाद आने का वादा किया था। पत्नी के मुताबिक छोटा के पास छह हजार रुपये थे।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक दो साल पहले गांव में हुई हत्या में छोटा और उसका भाई मातादीन नामजद थे। मातादीन की जेल में मौत हो गई थी। 10 माह पहले छोटा जमानत पर छूटा था। पत्नी रामकली ने हत्या की आशंका जताई। साथ ही यह भी कहा कि वह दुश्मनी के डर से रिपोर्ट नहीं लिखाएगी। उधर, नरैनी कोतवाली प्रभारी मोहम्मद शरीफ का कहना है कि शराब के नशे में नहर में गिर जाने से मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed