फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man made a hanging

युवक ने लगाई फांसी

Fri, 15 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 15 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
The young man made a hanging
आत्महत्या

बांदा। फसल कम हुई तो किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने मौत की वजह यही बताई है। हालांकि प्रशासन घटना के पीछे घरेलू विवाद बता रहा है। सदर तहसील के बड़ेहा (देहात कोतवाली) गांव में बुधवार की रात 22 वर्षीय किसान सत्येंद्र सिंह ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली।

विज्ञापन


परिजनाें ने उसे फांसी पर टंगा देखा तो फंदे से उतार कर जिला अस्पताल लाए। यहां इलाज के बावजूद वह बच नहीं सका। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता रूपराम ने बताया कि उसके नाम 14 बीघा जमीन है।
विज्ञापन


सत्येंद्र के नाम भी दो बीघा जमीन है। चना, मसूर और मटर की फसल खराब खराब हो गई। गेहूं में भी बेहद कम पैदावार हुई। यह हालात देखकर सत्येंद्र काफी तनाव में था। बताया कि रात को सत्येंद्र ने पत्नी राधा को ठंडा पानी लेने के लिए भेज दिया। उसके जाते ही फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधा लौटी तो उसे कमरे में फांसी पर टंगा देखकर शोर मचाया और परिजनों को बुलाया। घर वालों ने उसे तत्काल फंदे से उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां लगभग एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी।


डेढ़ वर्ष का पुत्र है। उधर, एसडीएम अनुज सिंह का कहना है कि मृतक का परिवार आर्थिक रूप से संपन्न है। खेती-किसानी भी ठीक है। एसडीएम का कहना है कि घरेलू विवाद के चलते फांसी लगा कर जान दी। आर्थिक मदद के लिए जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed