फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man killed father and sister in law

युवक ने पिता व भाभी को मार डाला

Thu, 19 Jan 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 19 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
The young man killed father and sister in law
hatya - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

मरका थाना क्षेत्र के मऊ गांव में रुपये के विवाद में युवक ने अपने पिता और भाभी को फावड़े से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।  

विज्ञापन


मऊ गांव में गुरुवार रात करीब नौ बजे महेंद्र सिंह और उसके पिता सालिगराम सिंह के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ। पिता ने पैसे देने से मना कर दिया। गुस्साए महेंद्र ने पास में रखे फावड़े से पिता सालिगराम (70) पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान उसकी भाभी सरोज (45) पत्नी ज्ञान सिंह बीच बचाव करने आई तो महेंद्र ने उस पर भी वार कर दिया। इसके बाद मौके से भाग निकला। चीख पुकार सुन परिवार के अन्य लोग सरोज को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे कि रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीके मिश्रा गांव पहुंचे और दोनों शवों का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व सालिगराम ने चक्की बेची थी। गुरुवार रात  महेंद्र सिंह ने चक्की बेचने से मिले पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। हत्यारोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed