{"_id":"57ed59864f1c1b6152573f5d","slug":"the-young-knockout-disabled","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानदानियों ने निशक्त को पीटकर जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खानदानियों ने निशक्त को पीटकर जलाया
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
जला पैर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दीवार के विवाद में खानदानियों ने निशक्त युवक को लाठियों से पीटने के बाद मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। मरणासन्न हालत में उसे छोड़कर भाग गए। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीमावर्ती मध्य प्रदेश के गौरिहार (छतरपुर) थाना क्षेत्र के मनवारा गांव में बुधवार को शाम लटोरा की पत्नी सेमिया अपने मकान की दीवार की मरम्मत कर रही थी। खानदानियों ने उसे मना किया। विरोध करने पर पीटने लगे।
सेमिया पति के पास जाने के लिए खेत की ओर भाग गई। इसी बीच रिश्ते के जेठ की पत्नी और उसकी तीन पुत्रियों ने घर में मौजूद निशक्त बबलू (30) पुत्र लटोरा को घर से घसीट कर पीटना शुरू कर दिया। उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
खेत से आए सेमिया और पति लटोरा ने बुधवार को रात जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। गुरुवार को दोपहर तिंदवारी नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने अस्पताल आकर बयान दर्ज किए। सेमिया ने बताया कि नेत्रहीन बबलू ट्रेन में सामान बेचकर पेट पालता है। गौरिहार थाना पुलिस ने गांव जाकर पूछताछ की। आरोपियों के घरों में ताले मिले।