फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The teenager lives by consuming poison

किशोरी ने जहर खाकर दी जान

Wed, 01 Jun 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 01 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
 The teenager lives by consuming poison
poison - फोटो : amar uajal

बांदा। 16 वर्षीय किशोरी की जहर खाने से मौत हो गई। बेटी की मौत को लेकर पिता और मां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। पिता ने थाने में जहर खाकर आत्महत्या कर लेने की तहरीर दी है। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग की भी चर्चा है। उधर, अन्य घटनाओं में एक युवती ने फांसी लगाकर और दूसरी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के तरखरी गांव निवासी गीता (16) पुत्री संतोष रैकवार ने मंगलवार को शाम अपने मकान से कुछ दूर दूसरे सूने घर में जहर खा लिया। किसी काम से पिता वहां पहुंचा तो गीता को चारपाई पर बेहोशी हालत में पड़ा देखा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता के मुताबिक किशोरी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर डांटने पर उसने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन


संतोष ने बताया कि पत्नी राजकुमारी और पुत्री गीता की हरकतों से परेशान होकर वह दो दिन पहले गांव छोड़कर जा रहा था। पड़ोसियों के समझाने-बुझाने पर वह नहीं गया। गीता ने पांचवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। थानाध्यक्ष गिरवां अनीता सिंह चौहान ने बताया कि पिता ने जहर खाकर आत्महत्या करने की तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में मौत की वजह जहर बताई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में ओरहा (अतर्रा) निवासी सोनम (16) पुत्री गंगा प्रसाद ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक भाई द्वारा तमाचा मारने से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाई। शहर के परशुराम मोहल्ला निवासी विनीता (29) पत्नी राममिलन ने बुधवार को सुबह घर में जहर खा लिया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed