{"_id":"dd008deb812bc9e4de8c5ef9b521cbfe","slug":"the-pistol-shot-and-killed-himself-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे से खुद को गोली मारकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे से खुद को गोली मारकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
बांदा। युवक ने सीने में तमंचा सटाकर खुद को गोली मार
विज्ञापन
ली। उसकी वहीं मौत हो गई। परिजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे, लेकिन
पुलिस इसे आशनाई का मामला मान रही है। मृतक की जेब से पुलिस ने पत्र बरामद
किया। खून में सराबोर हो जाने से इसे पढ़ा नहीं जा सका।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गुलाब बाग मोहल्ले की है। कौशल किशोर सिंह का पुत्र ऋषभ सिंह परिहार (20) प्राइवेट तौर पर बिजली मीटर रीडिंग का काम करता था। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने कमरे में बेड पर कान में लीड लगाए मोबाइल से बात कर रहा था।
घर के अन्य लोग अपने कामकाज में लगे थे। इसी बीच ऋषभ ने अपने बाएं सीने में तमंचा सटाकर गोली मार ली। गोली सीना चीरकर पीठ से पार निकल गई।
फायर की आवाज सुनकर उसकी भाभी और बहन कमरे में आईं। ऋषभ को खून से लथपथ देख शोर मचाया। पिता ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी गई।
घटना के लगभग पौन घंटे बाद कोतवाली पुलिस ने आकर निरीक्षण किया। हाथ में फंसा 315 बोर तमंचा बरामद कर शव की पड़ताल की। ऋषभ की जेब से एक कागज मिला।
कई तह में मुड़ा यह पत्र खून से भीग जाने से खोलकर पढ़ा नहीं जा सका। पुलिस ने पत्र को अपने कब्जे में ले लिया है।
क्षेत्राधिकारी नगर विनोद सिंह और प्रभारी निरीक्षक जनमेजय सचान ने भी घरवालों से पूछताछ की। इंसपेक्टर सचान ने बताया कि घटना की जांच हो रही है। मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। युवक अविवाहित था।