{"_id":"58c04dc34f1c1bbf42dc44e2","slug":"the-girl-got-beaten-by-the-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती प्रेमी से मिली तो परिजनों ने दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती प्रेमी से मिली तो परिजनों ने दौड़ाकर पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
पिटाई से जख्मी युवकों को ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी से मिलने पर युवती के परिजनों ने जमकर बवाल काटा। युवती समेत प्रेमी और उसके साथी की धुनाई कर दी। तमाशबीनों की भीड़ लग गई। लेकिन 15 मिनट में घटनास्थल पहुंचने वाली डायल-100 और पुलिस कर्मी एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। पिटे प्रेमी और साथी को हिरासत में ले गए। महिला पुलिस युवती और उसके परिजनों को थाना ले गई।
विज्ञापन
बुधवार को शाम सिविल लाइंस चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती प्रेमी से मिलने चली गई। भनक लगते ही युवती के परिजन भी रेलवे स्टेशन पहुंच गए। प्रेमी और उसके साथी से मारपीट शुरू कर दी। दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। तमाशबीनों की भीड़ लग गई। लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। अलबत्ता युवती ही प्रेमी का बचाव करती रही। लगभग एक घंटा तक हंगामा चला, लेकिन पुलिस को आने में काफी समय लग गया।
विज्ञापन
हैरत की बात है कि 15 मिनट में घटनास्थल पहुंचने का दावा करने वाली डायल-100 को भी मौके पर आने में आधा घंटा से ज्यादा लग गया। पुलिस कर्मियों ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। इनमें प्रेमी के साथी को ज्यादा चोटें आईं। महिला थाना पुलिस ने युवती और उसके परिजनों को अपने साथ ले गई। पड़ोसियों ने बताया कि युवती अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है। परिवार इसके विरोध में है। उधर, प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि तहरीर न मिलने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। दोनों बालिग हैं।
विज्ञापन