फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The father-son kidnapped, escaped from the siege

बाप-बेटे का अपहरण, घेराबंदी पर छोड़कर भागे

Sun, 23 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 23 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
The father-son kidnapped, escaped from the siege
जींद में इनसो के वाइस प्रेसीडेंट का अपरहण, तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बदौसा। असलहाधारी चार बदमाशों ने शनिवार की रात को पिता-पुत्र का अपहरण कर लिया। ग्रामीणों व पुलिस की घेराबंदी से फिरौती की रकम भेजने की धमकी देते हुए दोनों को छोड़कर भाग निकले। बदमाशों ने पिता-पुत्र की पिटाई भी की। थाना क्षेत्र के नांदनमऊ गांव निवासी सुखउवा (60) पुत्र भभुतिया अपने पुत्र शिवमोहन (35) के साथ शनिवार की रात नलकूप व खेत की रखवाली करने गया था। तभी चार असलहाधारी बदमाशों ने पिता-पुत्र को पकड़ लिया और जंगल की ओर ले जाने लगे। शोर मचाने पर दोनों की बुरी तरह पिटाई की। उधर, शोर सुनकर गांव के एक व्यक्ति ने बदौसा थाना व लमेहटा पुलिस चौकी को फोन कर दिया।

विज्ञापन


थाना व चौकी पुलिस के साथ नांदनमऊ और आसपास के मजरों के ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी की। चारों तरफ से घिरा देख बदमाश दोनों को छोड़कर भाग निकले। सुखउवा ने बताया कि बदमाशों ने पांच लाख रुपये भेजने को कहा है। उसने दो बदमाशों को पहचानने की बात कही है। ये दोनों पास के गांव देवखेर के बताए गए हैं। थाने में घटना की तहरीर दी गई। उधर, थानाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि सुखउवा का देवखेर गांव के कुछ लोगों से खेत में अन्ना मवेशी छोड़ने का विवाद है। इसी को लेकर मारपीट की गई है। अपहृतों को छुड़ाने में घेराबंदी करने वाले थानाध्यक्ष अपहरण की घटना को नकार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed