{"_id":"5b41035a4f1c1b77468b532b","slug":"the-farmer-eat-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
poison shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के इलाज के लिए दो साल पहले लिया कर्ज अदा न कर पाने से परेशान किसान ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त घर के अन्य लोग खेत गए थे। बदौसा थाने के हड़हा गांव निवासी शिवप्रसाद (50) शनिवार को सुबह घर में अकेला था तभी उसने जहर खा लिया। परिजन लौटे तो उसे गंभीर अवस्था में तड़पते हुए देखा।
विज्ञापन
पड़ोसियों की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पत्नी कमला ने बताया कि बड़े पुत्र लवलेश की शादी हो चुकी है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बड़ा बेटा बाहर मजदूरी करता है।
विज्ञापन
छोटा पिता के साथ हाथ बंटाता है। पत्नी ने बताया कि दो साल पहले पुत्री कमलेश के गुर्दे खराब हो गए थे। इलाज के लिए पिता शिव प्रसाद ने साहूकारों से करीब ढाई लाख रुपये कर्ज ले रखा था। उसे आज तक चुकता नहीं कर पाया। पुत्री भी नहीं बच पाई। इससे वह परेशान था। मृतक के पिता के पास दो भीगे जमीन थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन