फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The current woman's death

करंट से महिला की मौत, दो किशोर झुलसे

Mon, 11 Jan 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 11 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
The current woman's death

बांदा। महिला की करंट लगने से मौत हो गई। उधर, खेलते

विज्ञापन
समय एचटी लाइन से दो किशोर झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव में सुमित्रा देवी (55) पत्नी बाबू बिहारी सोमवार को दोपहर घर में टुल्लू पंप से पानी भर रही थी। प्लग लगाते समय उसे करंट लग गया।

घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद जेठ लक्ष्मी और पुत्र वीरसिंह घर पहुंचे तो सुमित्रा को करंट से चिपका पाया। प्लग हटाकर उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।

एक अन्य घटना में नहर कोठी (बबेरू) निवासी राजाभइया (16) और उसका दोस्त मोनू (15) समेत लगभग एक दर्जन बच्चे सोमवार को शाम पास के मैदान में खेल रहे थे।

झूलती एचटी लाइन की चपेट में आकर राजाभइया और मोनू झुलस गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव का रामविष्णु (32) पुत्र श्रवण कुमार सोमवार को सुबह घर में बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लग गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed