{"_id":"0f4b3a33172006fe00529ced30c2ab5c","slug":"the-bodies-of-the-murdered-man-thrown-in-the-sewer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 27 Feb 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक व
क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया।
मरका थाना क्षेत्र के बाकल गांव निवासी रामबरन (35) पुत्र सियाराम निषाद बृहस्पतिवार की रात निभौर गांव से ट्रैक्टर पर बारात से वापस लौट रहा था। औगासी गांव में उसे बाकल गांव के तीन लोगों ने ट्रैक्टर से उतार लिया। ट्रैक्टर समेत अन्य बाराती बाकल गांव चले गए।
शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों ने मुर्गा व गोश्त की दुकान के पीछे नाले में उसका शव पड़ा देखा। माना जा रहा है कि धारदार हथियार व सरियों से पीटकर हत्या के बाद शव नाले में फेंक दिया।
मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने गांव के स्वजातीय कल्लू पुत्र श्रीकेशन, सुनील पुत्र कल्लू व विशंभर पुत्र जगमोहन के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है।
थानाध्यक्ष ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर व क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद थाना पुलिस को हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए।