फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The arrest of the accused

प्रधानाध्यापक को गोली मारने वाला गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
The arrest of the accused
आरोपी महेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापक को गोली मारने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल  तमंचा भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के लिए शिक्षक संगठनों ने 24 घंटे की मोहलत दी थी।

विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव में सोमवार को दोपहर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में इसी गांव के महेंद्र यादव पुत्र मुन्नीलाल ने प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद शुक्ला को गोली मार दी थी। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रिफर कर दिया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। घटना से उत्तेजित उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सहित कई अन्य शिक्षक संगठनों ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी न होने पर स्कूलों में तालाबंदी कर हड़ताल की चेतानी दी थी।
विज्ञापन


इस पर मटौंध थाना पुलिस ने आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष उमापति मिश्र ने बताया कि उसके पास 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक उसे रात में गांव में दबोचा गया। मंगलवार को पुलिस लाइन में उसकी गिरफ्तारी की जानकारी मीडिया को अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने दी। आरोपी को मीडिया के सामने पेश भी किया। आरोपी पर हत्या की कोशिश समेत सरकारी काम में बाधा व 7 क्रिमिनल ला एमेंडमेंट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed