{"_id":"576981964f1c1bb411b47f96","slug":"teenager-killed-in-revenge-for-the-electoral-battle-ax","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में किशोर को फरसा मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में किशोर को फरसा मारा
Tue, 21 Jun 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती मारपीट में घायल- जितेन्द्र व महेन्द्र।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बांदा। चुनावी रंजिश में किशोर को फरसा मारकर घायल कर दिया। इसके अलावा मां और बहन से भी मारपीट की। एक अन्य घटना में रुपये के विवाद में युवक को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। बिसंडा थाना क्षेत्र के निलाथू गांव निवासी रामपाल ने बताया कि गांव के तीन युवकों ने उसके पुत्र अखिलेश (14) को फरसा मारकर घायल कर दिया। बचाने आई बहन अर्चना (18) व चुनबादी (48) को भी लाठियों से पीटा। ग्राम प्रधान के चुनाव में समर्थन न करने से नाराज होकर हमला किया गया। एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी लक्ष्मण तिवारी (35) पुत्र मदन तिवारी को गांव के दो युवकों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। लक्ष्मण ने बताया कि एक साल पहले पड़ोसी कल्लू को 10 हजार रुपये दिए थे। रुपये मांगने पर टालमटोल किया तो कहासुनी हो गई। कल्लू के भाई गुड्डू व नीशू ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के अकोना गांव निवासी इंदू (40) पुत्र त्रिलोकचंद्र राजपूत को हमलावरों ने सोमवार की शाम लाठी व कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। इंदू ने बताया कि गांव के मंदिर समिति के रुपये अर्जुन के पास थे। वह भी समिति सदस्य है। रुपये मांगने पर हमला कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।