{"_id":"58d01fb14f1c1be3431a2fc1","slug":"students-missing-villagers-set-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र लापता, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र लापता, ग्रामीणों ने लगाया जाम
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
बबेरू रोड पर जाम लगाए परिजन व ग्रामीण
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से जानवरों के लिए खली लेने साइकिल से निकला 11वीं का छात्र लापता हो गया। अपहरण की आशंका पर परिजनों और ग्रामीणों ने मुरवल पुलिस चौकी के पास जाम लगा दिया। प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के 24 घंटे में खुलासा करने का आश्वासन देने पर जाम खुला।
विज्ञापन
बिसंडा थाना क्षेत्र के पेस्टा गांव निवासी अंबू कुशवाहा का पुत्र रोहित (17) रविवार सुबह 9 बजे जानवरों के लिए खली लेने साइकिल से मुरवल बाजार गया था। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों और रिश्तेदारों ने तलाश की। लेकिन रोहित नहीं मिला, लेकिन मुरवल पुलिस चौकी से चंद कदम दूर पुलिया किनारे खेत में साइकिल पड़ी मिली।
विज्ञापन
घरवालों ने इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी। रोहित मुरवल इंटर कालेज में 11वीं का छात्र है। 24 घंटे बीतने के बाद भी लापता छात्र का सुराग न लगने पर परिजनों और ग्रामीणों का सोमवार को सुबह गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस चौकी के नजदीक जाम लगा दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्री बसें भी फंस गईं।
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद यादव व क्षेत्राधिकारी सत्यवीर सिंह व पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने उत्तेजित लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं माने। अफसरों ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया, तब जाम खुला। लगभग दो घंटे बाद आवागमन बहाल हुआ। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेम कुमार यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर थाने में धारा 364 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।