{"_id":"6b0488bb67c11e6faf01f064","slug":"challans-issued-to-1738-drivers-for-violating-traffic-rules-rewari-news-c-198-1-rew1001-249167-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: यातायात नियम तोड़ने पर 1738 चालकों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: यातायात नियम तोड़ने पर 1738 चालकों के चालान
Tue, 24 Nov 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने 16 से 22 नवंबर तक विशेष अभियान चलाकर 1738 वाहन चालकों के चालान किए हैं। इनमें सबसे अधिक 1727 चालान लेन बदलने से संबंधित नियमों की अवहेलना करने पर किए गए। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले पांच और तेज डीजे, प्रेशर हॉर्न बजाने तथा बुलेट से पटाखे छोड़कर हुड़दंग करने वाले पांच वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा लाल और नीली बत्ती लगाने पर एक वाहन का चालान किया गया।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। ऐसे चालक अपनी ही नहीं, बल्कि दूसरे वाहन चालकों की जान भी जोखिम में डालते हैं। मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 185 के तहत यह दंडनीय अपराध है।
उन्होंने कहा कि तेज डीजे और प्रेशर हॉर्न से ध्वनि प्रदूषण फैलता है तथा बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे छोड़कर हवा बाजी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल ऐसे मामलों में चालान किए जा रहे हैं, लेकिन आगे मुकदमा भी दर्ज हो सकता है।