{"_id":"582f3bed4f1c1b593690113c","slug":"students-at-the-fair-went-on-lotus-baton","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल मेले में छात्र पर चला पुलिस का डंडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमल मेले में छात्र पर चला पुलिस का डंडा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
एसपी से मिलने आए छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
कमल मेला देखने आए 12वीं के छात्र का पुलिस के डंडे से हाथ में फ्रैक्चर हो गया। नाराज छात्रों के जत्थे ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायती पत्र दिया। आदर्श बजरंग इंटर कालेज में इंटर का छात्र हरिओम सिंह (लसड़ा, पैलानी) सुबह कोचिंग पढ़कर लौटते समय जीआईसी ग्राउंड में भाजपा के कमल मेले में चला गया। यहां बंट रहे कूपन काउंटर पर भीड़ थी।
विज्ञापन
धक्का-मुक्की शुरू हुई तो वहां तैनात पुलिस कर्मी ने डंडे फटकारे। एक डंडा हरिओम के हाथ में लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके हाथ और कान आदि पर चोटें आईं। हरिओम ने साथियों के साथ एसपी से मिलकर पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग की। शामिल छात्रों में शिवम, अनूप, तनु, राहुल, सुशील, गौरव, आकाश आदि शामिल थे।
विज्ञापन