फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Student from the school gate hijacking

स्कूल गेट से छात्रा के अपहरण की कोशिश

Fri, 12 Aug 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 12 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Student from the school gate hijacking
पकड़े गए युवक की कोतवाली में शिनाख्त करती छात्रा। - फोटो : अमर उजाला
बांदा। स्कूल गेट से दिनदहाड़े छात्रा को अपहृत करने की कोशिश की। शोहदों ने छात्रा को पीटा भी। कालेज स्टाफ और टीचरों ने बहादुरी दिखाते हुए शोहदों से छात्रा को छुड़ा लिया और एक को दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने अपहरण का प्रयास और छेड़छाड़ समेत मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर क्योटरा स्थित सरस्वती बालिका इंटर कालेज की छुट्टी होने पर छात्राएं घर को रवाना हो रही थीं। इसी बीच कालेज गेट पर 11वीं की छात्रा को दो युवकों ने झपट्टा मारकर पकड़ लिया और घसीट कर कालेज के पिछवाड़े खड़ी स्कार्पियो की तरफ ले जाने लगे।
विज्ञापन


छात्रा ने विरोध किया और शोर मचाया तो उसे पीटा भी। अन्य छात्राओं ने भाग कर स्कूल में मौजूद अध्यापकों और स्टाफ को खबर दी। अध्यापक विद्या विलास और वीरेंद्र तिवारी समेत कई स्कूल कर्मियों ने दोनों युवकों से छात्रा को छुड़ा लिया और एक युवक को दबोच लिया। दूसरा भाग निकला। दबोचे गए युवक को लोगों ने जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाली में छात्रा के पिता ने पकड़े गए युवक लक्ष्मण पुत्र भगवानदीन प्रजापति और दूसरे अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों ही आरोपी क्योटरा मोहाल के रहने वाले बताए गए। कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 342 (अपहरण का प्रयास), धारा 354 (छेड़छाड़), धारा 504 व 560 (मारपीट और धमकी) की रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

 

उधर, खबर पाकर भाजपा नेता और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मिशन की संयोजक प्रभा गुप्ता कई महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंच गईं। पुलिस के नाकारापन पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि दिनदहाड़े छात्राएं छेड़ी जा रही हैं। अब स्कूल के गेट पर भी छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। कोतवाली में ही छात्रा ने पुलिस को आपबीती बताई।a

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed