फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Stealing cash and jewelery worth two million

डीसीडीएफ के पास दो लाख के जेवर व नकदी चोरी

Sun, 08 Jan 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 08 Jan 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Stealing cash and jewelery worth two million
चोरी - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

 विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस अपराध पर लगाम लगाने की कवायदों में जुटी है तो दूसरी तरफ चोर सुरक्षा दावों में ‘सेंध’ लगा रहे हैं। घनी बस्ती के बीच चोरों ने सूने घर से नगदी समेत दो लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। उधर, अशोक लाट अनशन स्थल से चोर अनशनकारियों का बैग व मोबाइल चुरा ले गए। बाजार से बाइक चोरी हो गई।

विज्ञापन


आचार संहिता लागू होते ही पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाना शुरू कर दिए। 107/116 में पाबंद करने की कार्रवाइयां जोरों पर हैं। दिन-रात गलियों में पुलिस हूटर गूंज रहे हैं। इसके बाद भी चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। डीसीडीएफ निवासी विष्णु अवस्थी पत्नी के साथ इलाज कराने लखनऊ गए थे।
विज्ञापन


शनिवार की रात ताला तोड़कर चोर मकान के अंदर दाखिल हो गए। कमरे में रखी आलमारी का लाकर तोड़कर चोरों ने 15 हजार रुपये और दो लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। सिविल लाइन पुलिस चौकी घटनास्थल का निरीक्षण कर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रविवार को सुबह चोरों ने स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट से अनशनकारियों का बैग पार कर दिया। पिपरहरी (पैलानी) गांव निवासी नवीन सिंह कोतवाली नगर में दी तहरीर में कहा है कि पिता छेदी सिंह की हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए वह और भाई प्रवीण सिंह दो दिनों से अशोक लाट स्वतंत्रता स्मारक में क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। रविवार को सुबह चोर मोबाइल और बैग उठा ले गए। उधर, प्रकाश टाकीज रोड स्थित एक होटल के कर्मचारी चांद की पैसन-प्रो बाइक चोर दिनदहाड़े उठा ले गए। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed