{"_id":"56f583444f1c1b057ef14ed9","slug":"shedding-blood-with-colors","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगों के साथ बहा खून","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगों के साथ बहा खून
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। होली में नशा सिर चढ़कर बोला। दो स्थानों पर हवाई फायरिंग से दहशत फैल गई। कुछ स्थानों पर रंगों के साथ खून भी बहा। नौ लोग लहूलुहान हो गए। पुलिस ने सभी का अस्पताल में इलाज कराया है। कुछ घटनाओं की रिपोर्ट भी दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन
सिविल लाइन डीसीडीएफ मोहल्ले में गुरुवार को शाम दो पक्ष आमने-सामने आ गए। लाइसेंसी और नाजायज असलहों का प्रदर्शन हुआ। दोनों ओर से हवाई फायरिंग भी हुई। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची और कुछ लोगों को कोतवाली ले गई। बाद में सुलह-समझौते के बाद मामला रफा दफा कर दिया गया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में रोडवेज बस स्टैंड के नजदीक शराब ठेका में तमंचों से लैस दबंग युवकों ने हवाई फायरिंग करते हुए दहशत फैला दी। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जा रहे राहगीरों में भगदड़ मच गई। पुलिस के आने से पहले युवक बाइकों से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर के कई खाली खोखे बरामद किए।
विज्ञापन
उधर, अतर्रा के राजनगर मोहल्ले में होली के दौरान नशे में धुत हमलावरों ने राजाभइया (28) पुत्र वृंदावन व उसके दोस्त वंशीलाल (24) पुत्र कमला व ममेरे भाई भोले (22) पुत्र जागेश्वर निवासी बिलगांव व साले संतोष (37) पुत्र छेदीलाल निवासी कैरी (बिसंडा) को बरछी व लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।
एक अन्य घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव में रंजीत (42) पुुत्र श्रीकेशन को होली खेलने के विवाद में चचेरे भाई गुरु व राकेश ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गौरीखानपुर निवासी कमला (60) पत्नी रामखिलावन की गांव के चार दबंगों ने लाठियों से पिटाई की। बचाने में भतीजा प्रभुदयाल (54), बहू सीतापति (35) और नाती रामलखन (35) भी घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के तिलक नगर व बजरंग नगर में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी के साथ हवाई फायरिंग भी हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता करा दिया। उधर, लाल थोक निवासी सुशीला देवी ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि नशे में धुत दो अज्ञात युवकों ने उसके पति राजू रैदास की डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया।