{"_id":"57dedcbc4f1c1b1a0aa8274f","slug":"shedding-blood-in-the-water-khandanion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए खानदानियों में बहा खून ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी के लिए खानदानियों में बहा खून
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल रजनी अपने परिजनों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिल्ला। पानी के विवाद में एक ही खानदान के दो पक्षों में लाठी और कुल्हाड़ी चलने से चार लोग घायल हो गए। इनमें एक किशोर और किशोरी भी हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव में रविवार को सुबह रानू (14) पुत्र छविनाथ घर में लगे हैंडपंप से पानी भर रही थी। खानदान की ही एक अन्य महिला ने उसे पानी भरने से रोक दिया। पहले तो दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच तीखी झड़प हुई। कुछ ही देर में विवाद तूल पकड़ गया। दोनों पक्ष लाठी व कुल्हाड़ी लेकर एक-दूसरे पर पिल पड़े। खूनी संघर्ष में रानू और उसका पिता छविनाथ (40), मां भूरी (35) और बहन रजनी (19) और दूसरे पक्ष से रामजी (14) घायल हो गए। कुल्हाड़ी से रानू की बाईं आंख लहूलुहान हो गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन