{"_id":"58a7367a4f1c1b6439d845fd","slug":"she-died-by-hanging-on-the-neighbor-s-door","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के दरवाजे पर युवती ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी के दरवाजे पर युवती ने फांसी लगाकर जान दी
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
युवती के गमगीन परिजन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी के दरवाजे पर दलित युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीण घटना की वजह कथित प्रेमी से विवाद होना बता रहे हैं। दूसरी तरफ मृतका के पिता ने कथित प्रेमी पर गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई है। मृतका एक साल से मायके में थी।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के देबिन नगर मोहल्ले निवासी गीता (22) पत्नी सतीश कुमार ने गुरुवार रात पड़ोसी के दरवाजे में लगी खूंटी पर फांसी लगा ली। उसके दोनों पैर जमीन में थे। आधी रात को ग्रामीणों ने उसे रस्सी पर लटका देखकर पुलिस व परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने गीता को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतका के पिता छोटेलाल वर्मा ने बताया कि घटना के वक्त वह फसल की रखवाली को खेत में था। उसने गीता की हत्या कर रस्सी पर लटका दिए जाने की आशंका जताई है। छोटेलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री गीता की शादी पांच वर्ष पूर्व हस्तम (बिसंडा) निवासी सतीश कुमार में हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। पिछले साल से वह मायके में ही रहती थी।
विज्ञापन
उधर, ग्रामीणों का कहना था कि पड़ोसी से उसका प्रेम-प्रसंग था। इसी के चलते गीता ने पड़ोसी के दरवाजे में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद शरीफ ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।