फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shabby teenager fell from the bike on the road trodden by tractor

जर्जर रोड पर बाइक से गिरी किशोरी को ट्रैक्टर ने रौंदा

Mon, 13 Jun 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 13 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Shabby teenager fell from the bike on the road trodden by tractor
दुर्घटना

तिंदवारी (बांदा)। जर्जर सड़क ने एक किशोरी की जान ले ली। किशोरी अपने पिता के साथ बाइक से जा रही थी। गड्ढों में फंसकर बाइक गिर गई। उछलकर सड़क पर गिरी किशोरी को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। बाइक से गिरकर पिता भी मामूली रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन


यह हादसा सोमवार दोपहर तिंदवारी थाना क्षेत्र में तिंदवारी-बगिया मार्ग पर हुआ। यह सड़क अर्से से जर्जर पड़ी है। इस पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। जसपुरा निवासी मधु देवी (16) सोमवार दोपहर अपने पिता कृष्ण बहादुर सिंह के साथ बाइक से टोलाकलां (बबेरू) से घर लौट रही थी। तिंदवारी-बगिया मार्ग पर भिड़ौरा माइनर के पास सामने से आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर को साइड देने में बाइक सड़क के गड्ढे में फंसकर गिर गई।
विज्ञापन


सड़क पर गिरे कृष्ण बहादुर तो मामूली रूप से घायल हुए लेकिन पुत्री मधु ट्रैक्टर के नीचे आ गई। कुचल जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होगी सड़क की मरम्मत
बांदा। खस्ताहाल तिंदवारी-बगिया संपर्क मार्ग को दुरुस्त कराने के संबंध में पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक के अधिशासी अभियंता आरसी शुक्ल ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत के लिए अलग से कोई फंड नही हैं। भिड़ौरा गांव के पास नाले पर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाया जा रहा है। इसी दौरान इस सड़क में जहां भी गड्ढे हैं, उनकी किसी अन्य मद से मरम्मत करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed