{"_id":"56fc12634f1c1b407bf0026a","slug":"returning-from-the-farm-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से लौटकर फांसी लगा ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत से लौटकर फांसी लगा ली
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
बबेरू। अछाह गांव में कृष्ण कुमार पटेल (40) पुत्र रामसजीवन बुधवार को दोपहर खेत काटने गया था। फसल की हालत देखकर वह परेशान होकर घर लौट आया और घर के अंदर फांसी लगा ली। पत्नी मिथलेश ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन
अंदर कृष्ण कुमार का शव टंगा मिला। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पत्नी ने बताया कि मृतक के नाम 12 बीघा जमीन है। कई साल से दैवी आपदा के चलते पैदावार नहीं हुई। बैंक का एक लाख रुपए और 50 हजार रुपए से अधिक साहूकारों का कर्ज है। पांच बीघा जमीन रेहन रखी है।
विज्ञापन