{"_id":"57a0dc824f1c1b512f2b8c30","slug":"put-a-dent-in-the-factory-half-million-stolen-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारखाने में सेंध लगा डेढ़ लाख का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारखाने में सेंध लगा डेढ़ लाख का माल चोरी
Tue, 02 Aug 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
नगदी सहित लाखों के गहने चोरी
Link Copied
बांदा। मंगलवार को कारखाने में सेंध लगाकर लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान और मकान से करीब 40 हजार रुपये व जेवर चोरी हो गए। दोनों ही घटनाओं की कोतवाली में तहरीर दी गई है। चौकी पुलिस ने कारखाना मालिक को दीवारें मजबूत बनवाने या फिर यहां से कारखाना हटाने की सलाह देकर चलता कर दिया। शहर के निम्नीपार मोहल्ला निवासी रईस खां का अलीगंज पुलिस चौकी से चंद कदम दूर खराद मशीन का कारखाना है। सोमवार की रात चोरों ने कारखाने की पीछे की दीवार पर सेंध लगाकर तमाम मशीन व उपकरण व कलपुर्जे चोरी कर लिए। इनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। अलीगंज चौकी में तहरीर दी। तीन माह में दुकान में चोरी की चौथी घटना है। रईस ने बताया कि चौकी पुलिस ने उसे दुकान मजबूत बनवाने या यहां से हटाने की नसीहत दी है। एक अन्य घटना में जवाहर नगर निवासी प्रशांत मिश्रा पुत्र अवध नारायण सोमवार की रात अपनी बहन के घर जरैली कोठी गए थे। घर में भतीजा अकेले था। चोरों ने उसके कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और दूसरे कमरों के ताला तोड़कर 50 हजार रुपये की नगदी, गहने व अन्य सामान उठा चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।