{"_id":"58825e064f1c1bba76efe08a","slug":"police-recovered-4384-liters-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 4384 लीटर शराब बरामद की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने 4384 लीटर शराब बरामद की
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
केन नदी में आबकारी व पुलिस ने नष्ट किया लहन और अवैध शराब।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी व पुलिस विभाग की टीम ने दबिश देकर चुनाव में खपाने के लिए तैयार की गई 4384 लीटर अवैध रूप से बनाई गई शराब और 5 क्विंटल लहन बरामद किया। छापे की सूचना पर आरोपी भाग निकले। लहन नष्ट कराकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी डॉ.सुरेशचंद्र के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को दोपहर केन नदी किनारे बसे कनवारा में दबिश दी। आबकारी इंसपेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि केन नदी किनारे लगाई गई सब्जी आदि के आसपास शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। टीम ने जमीन खुदवाकर कई स्थानों से तैयार 200 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन
साथ में करीब चार हजार किलो लहन (महुआ) और उपकरण आदि भी मिले। आबकारी इंसपेक्टर ने बताया कि यह शराब चुनाव में खपाने के लिए तैयार की जा रही है। अधिकारियों लेहन को नष्ट कराया। आबकारी अधिनियम के तहत दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी डॉ.सुरेशचंद्र ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। अवैध धंधे में लिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उधर, एसपी की अगुवाई में मटौंध थाने की पुलिस ने बोदी पुरवा (नदी कछार) में 250 लीटर तैयार शराब तथा 500 लीटर सांद्र (फूल की शराब) व 125 कुंतल लहन बरामद किया।
भारी मात्रा में लेहन व शराब मिलने की सूचना पर डीएम डॉ.सरोज कुमार व सीडीओ रामकुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। कोतवाली नगर में 1500 लीटर, कमासिन, कालिंजर, मरका, गिरवां, चिल्ला, मटौंध, फतेहगंज में 415 लीटर देशी शराब व 73 क्वार्टर देशी शराब व लहन बरामद किया।