फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Parents killed in Banda hammer beating

बांदा में हथौड़े से पीट मां-बाप को मार डाला

Sat, 06 Aug 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 06 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Parents killed in Banda hammer beating
murder

पैलानी डेरा (बांदा)। एक युवक ने जमीन बंटवारे के विवाद में हथौड़े से पीटकर बूढ़े माता-पिता को मार डाला। पूरा दिन दोनों शवों के साथ खुद भी कमरे में लेटा रहा। शाम को नाबालिग भतीजे के आने पर घटना का खुलासा हुआ। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी फरार है।

विज्ञापन


घटना जसपुरा थाना क्षेत्र के नांदादेव गांव के मजरा शंकर पुरवा की है। शनिवार सुबह शिवबरन विश्वकर्मा का जमीन बंटवारे को लेकर अपने पिता रामदास विश्वकर्मा (65) से विवाद हो गया। शिवबरन ने पिता को पीटना शुरू कर दिया। बचाने आई मां चुनकी (60) को भी नहीं बक्शा।
विज्ञापन


दोनों पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया। किसी को भनक तक नहीं लगी। लहूलुहान माता-पिता के शवों के साथ शिवबरन ने पूरा दिन बिताया। शाम को मृतकों का नाबालिग नाती पैलानी से दूध देने आया तो वहां का नजारा देख सन्न रह गया। शिवबरन ने उसे भी दबोचना चाहा लेकिन वह भाग निकला और परिवार वालों को जानकारी दी। इस बीच शिवबरन फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक मूलरूप से पैलानी के रहने वाले शिवबरन पर 10 साल पहले भी गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। इस मामले में वह जमानत पर था। तभी से पैलानी छोड़कर शंकर पुरवा में माता-पिता के साथ रह रहा था।


ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पिछले साल उसने पत्नी की भी हत्या की कोशिश की थी। वह बचकर मायके भाग निकली। तब से वापस नहीं आई। देर रात मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष महेश सिंह ने पंचनामे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम पता चला कि हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed