फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Old man dies after he is hit by bike

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

Sun, 10 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 10 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Old man dies after he is hit by bike
हादसा

बबेरू/अतर्रा। बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। बाइक पर सवार दोनों युवकों को भी चोटें आईं। उधर, दूसरी घटना में टेंपो से टकराकर एक ही बाइक पर सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। कोई भी घायल हेलमेट नहीं पहने था।

विज्ञापन


छतरपुर (मध्य प्रदेश) के मनवारा गांव निवासी गंगाराम (55) पुत्र सूरजबली अपने पुत्र भूरेलाल व जगराम के साथ शनिवार को ट्रैक्टर से भूसा लेने पड़री गांव जा रहे थे। सिमौनी गांव में गंगाराम ट्रैक्टर से उतरकर दुकान सामान लेने जा रहा था तभी तेज रफ्तार आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। गंगाराम की वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन


बाइक पर बैठे दोनों युवकों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। एक अन्य घटना में चिल्ला कस्बा निवासी स्वाती (17) पुत्री सतीश शनिवार को दोपहर मौदहा से अपने मामा के साथ घर आते समय बाइक से गिरकर घायल हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अतर्रा में बांदा रोड पर किराए के मकान में रह रहेे जितेंद्र (24) और वीरेंद्र (25) शनिवार को बाइक पर विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन करने गए थे। लौटते समय कस्बे से चार किलोमीटर पहले इंजीनियरिंग कॉलेज के नजदीक सामने से आ रहे टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी।

जितेंद्र और वीरेंद्र बुरी तरह घायल हो गए। बाइक भी चकनाचूर हो गई। टक्कर मारकर बेकाबू हो गया टेंपो खड्ढ में पलट गया। इसमें सवार 13 यात्रियों में कुछ को मामूली चोटें आईं। इसी बीच वहां से गुजर रहे सांसद भैंरो प्रसाद मिश्र ने तत्काल सीओ और थानाध्यक्ष को सूचना दी और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी भेजा। यहां से दोनों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों स्नातक छात्र और फतेहगंज के रहने वाले हैं।


सढ़ा प्रतिनिधि के मुताबिक जन अधिकार मंच जिला सचिव उमा चतुर्वेदी (40) कालिंजर से बाइक पर अपनी ससुराल अतर्रा जाते समय बाइक पलट जाने से गिरकर घायल हो गईं। उन्हें नरैनी सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed