{"_id":"56fc17724f1c1b257ef00397","slug":"now-in-charge-of-beating-the-elderly-surrounded-mtund-so","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बुजुर्ग को पीटने के आरोप में घिरे मटौंध एसओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब बुजुर्ग को पीटने के आरोप में घिरे मटौंध एसओ
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सपा नेता को जिला अस्पताल में सरेआम अपमानित कर धौंस धमकी देने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि मटौंध थानाध्यक्ष एक अल्पसंख्यक बुजुर्ग के साथ मारपीट और अमानवीय हरकतों के आरोप मेें घिर गए हैं। क्षेत्रीय विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है। गृह सचिव और डीजीपी को यह पत्र भेजा है।
विज्ञापन
हाल ही मेें सपा नेता रमेश चंद्र साहू के साथ जिला अस्पताल मेें मटौंध थानाध्यक्ष उमापति मिश्र ने बदसलूकी की थी। उन्हें मुकदमों में फांसने की धमकी दी थी। उसी दिन शाम को सपा नेताओं ने डीआईजी और एसपी से मिलकर शिकायत की थी। दोनों अफसरों ने सपा नेताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
अभी यह मामला पूरी तरह ठंडा भी नहीं पड़ा कि तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर थानाध्यक्ष द्वारा गोयरा मुगली गांव के 70 वर्षीय रहमतुल्ला को थाने में गिराकर मारने-पीटने और घंटों लाकअप मेें बंद रखने की शिकायत की है।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि वृद्ध अपने नशेड़ी पुत्र से तंग आकर उसकी शिकायत करने थाने गया था। थानाध्यक्ष ने उसकी डाढ़ी पकड़कर जमीन मेें गिरा दिया। मारपीट और गालियां देकर लाकअप में बंद कर दिया।
उधर, थानाध्यक्ष उमापति मिश्र ने मारपीट या बदसलूकी के आरोपों को गलत बताया। कहा कि रहमतुल्ला ने अपनी बहू को घर से निकाल दिया है। गांव की पंचायत ने बहू को अलग रहने का तय किया। बहू अपना मकान बना रही थी। तभी रहमतुल्ला ने उसकी दीवार गिरा दी। इस पर उसे चेतावनी दी गई है।